
Gujarat Assembly Election 2022गुजरात विधानसभा चुनाव पहले चरण की वोटिंग: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण के तहत 89 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनके लिए 788 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 339 उम्मीदवार निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। गुजरात चुनाव में पहले चरण के तहत 89 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक गुजरात में 34.48 फीसदी मतदान हो चुका है।
अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है, हम वेबकास्टिंग के जरिए संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं- राजकोट के कलेक्टर अरुण महेश
राजकोट में 26% वोटिंग राजकोट के कलेक्टर अरुण महेश ने बताया- काफी उत्साह से मतदान कर रहे हैं लोग, राजकोट जिले में दोपहर 12 बजे तक हुई 26 फीसदी वोटिंग
गुजरात चुनाव में सभी के लिए मिसाल बने 104 साल के बुजुर्ग रामजी भाई, पोलिंग बूथ पर जाकर डाला अपना वोट
जूनागढ़ जिले में मतदान केंद्र पर लगाया गया स्वास्थ्य बूथ, मतदाताओं को मिल रही है स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा