हरियाणा में बना नया मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी के सिर पर सजा ताज
Haryana Crisis
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:44 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:44 AM
Haryana Crisis :
हरियाणा में भाजपा और जेजेपी गठबंधन टूटने से आए सियासी भूचाल के बीच खट्टर सरकार के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। हरियाणा में नई सरकार का गठन आज ही होगा।
Haryana Crisis
बीजेपी और दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के बीच लोकसभा सीट बंटवारे पर बात में बनने के बाद हरियाणा में बीजेपी और जेजोपी गठबंधन टूट गया है। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्री मंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। खट्टर के इस्तीफा के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें हरियाणा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को चुना गया है। नायब सिंह सैनी मंगलवार (आज) शाम 5 बजे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रुप में अपने पद की शपथ लेंगे।
ओबीसी समाज से आते है सैनी
आपको बता दें कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ओबीसी समाज से आते है। नायब सिंह सैनी हरियाणा में ओबीसी समाज के बड़े नेता माने जाते है। नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है।
कुरुक्षेत्र से सांसद
नायाब सिंह सैनी सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 में नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद बनें। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।
साल 1996 में जुड़े थे बीजेपी से
आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी ने भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे।