Hate Speech : राजस्थान में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी भीम सेना का नेता गिरफ्तार
Bhim Army leader arrested for giving inflammatory speech in Rajasthan
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:35 PM
गुरुग्राम। राजस्थान पुलिस ने भीम सेना के नेता नवाब सतपाल तंवर को कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सोहना रोड स्थित उनके कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने यह जानकारी दी। तंवर पर राजस्थान के बालोतरा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को बाड़मेर के सिवाना थाने में मामला दर्ज किया गया था। कार्यक्रम का एक कथित वीडियो पिछले सप्ताह सामने आया था। वीडियो में कथित तौर पर तंवर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर एक भी दलित को चोट लगी तो वह राजस्थान में खून की नदियां बहा देंगे।
Hate Speech
कथित वीडियो में तंवर ने कहा कि हम पूरे देश को हिलाना जानते हैं। कांग्रेस सरकार को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। इटली के लोग यहां शासन क्यों करेंगे? वीडियो सामने आने के बाद तंवर को पकड़ने के लिए एएसआई गंगा राम के नेतृत्व में सिवाना थाने की टीम ने दोपहर में गुरुग्राम में छापेमारी की।
तंवर की पत्नी निशा तंवर ने कहा कि मैं और मेरे पति एक कार्यालय सहयोगी के साथ ओमैक्स मॉल के सामने एक टैक्सी का इंतजार कर रहे थे। तभी, राजस्थान पुलिस के कुछ कर्मचारी एक वाहन में आए और मेरे पति को अपने साथ ले गए। राजस्थान पुलिस ने सेक्टर 37 थाने से संपर्क कर तंवर का पिछला आपराधिक रिकार्ड मांगा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।