'भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति' : हेमंत सोरेन
Hemant Soren
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:46 AM
Hemant Soren : आज झारखंड विधानसभा में राज्य के नए सीएम बने चंपई सोरेन की तरफ से विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। विधानसभा में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हो जाए तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
झामुमो के अध्यक्ष का केंद्र पर वार
इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने भी यह आरोप लगाया कि केंद्र की तरफ से साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने उनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।
हेमंत ने साधा केंद्र पर निशाना
इससे पहले, चंपई सोरेन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है।’’ वहीं फ्लोर टेस्ट से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर रांची हाईकोर्ट में आज (05 फरवरी) सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत से हेमंत सोरेन को कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच ने ED से जवाब मांगा है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।