HIMACHAL PRADESH: धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रस्तावित जी20 बैठक 19-20 अप्रैल को यहां कांगड़ा जिले में आयोजित की जाएगी। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
HIMACHAL PRADESH
विश्व भर के करीब 70 प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव एल.के. रमेश बाबू ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि एक दिसंबर 2022 से भारत को जी20 देशों की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली है।
उन्होंने कहा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड तथा अनुसंधान एवं नवोन्मेष पर जी20 कार्यकारी समूह की बैठक धर्मशाला में आयोजित करने का प्रस्ताव है।