Hindu Heritage Month : ओहायो में अक्टूबर को ‘हिंदू विरासत माह’ घोषित करने का प्रस्ताव पेश
Hindu Heritage Month: Proposal to declare October as 'Hindu Heritage Month' introduced in Ohio
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:10 PM
Hindu Heritage Month : भारतीय मूल के एक अमेरिकी सांसद ने ओहायो सीनेट में हिंदू समुदाय के योगदान को पहचान देने के लिए अक्टूबर को ‘हिंदू विरासत माह’ घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है।ओहायो के इतिहास में पहले हिंदू और भारतीय-अमेरिकी स्टेट सीनेटर नीरज अंतानी ने बुधवार को यह प्रस्ताव पेश किया।
रिपब्लिकन पार्टी के नेता अंतानी ने कहा, ‘‘ओहायो में अक्टूबर को ‘हिंदू विरासत माह’ घोषित करने से हमारे राज्य में हिंदू अमेरिकियों के योगदान को पहचान मिलेगी।’’अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो ओहायो अमेरिका में तीसरा राज्य होगा जो इस पहचान को कानून का रूप देगा।