
IIT Kanpur[/caption]
इस प्यूरीफायर में एक फिल्टर लगा हुआ है, जिसकी कोडिंग आइआइएससी बेंगलुरु के साथ मिलकर तैयार की है। इस फिल्टर में इतना दम है कि कोरोना के अलावा बड़े से बड़े कीटाणुओं को मारने की क्षमता रखता है। इसको प्रयोग करना भी बहुत ही आसान है। अन्य जो एयर प्यूरीफायर होते हैं, लोग उनको घर पर खरीद के रख लेते हैं। मगर बार-बार ऑन ऑफ करने के चक्कर में कुछ दिनों बाद लोग भूल जाते हैं। यह एक ऐसा प्यूरीफायर है जिसे बार-बार ऑन ऑफ नहीं करना है। केवल एक बार कमरे में लाकर इसे रख दें यह अपने आप अपना काम करता रहेगा। यह 30 मिनट के अंदर यह पूरे वातावरण को शुद्ध कर देगा और बिना रुके 6 महीने तक काम कर सकेगा।