गाज़ियाबाद में थाना लिंक रोड क्षेत्र के गांव झंडापुर में अतिसवाजी के दौरान हुई झगड़े में एक दोस्त ने अपने दोस्त के गुप्तांग पर निशाना साधकर आतिशबाजी वाली नाल से फायर कर दिया
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:11 AM
Ghaziabad News : गाज़ियाबाद में थाना लिंक रोड क्षेत्र के गांव झंडापुर में आतिशबाज़ी के दौरान हुये झगड़े में एक दोस्त ने अपने दोस्त के गुप्तांग पर निशाना साधकर आतिशबाजी वाली नाल से फायर कर दिया। इससे दोस्त का गुप्तांग उड़ गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पटाखों पर लगे प्रतिबंध के बाद लोगों ने स्टील की नाल के जरिए बनाए गए एक विशेष यंत्र से पटाखे जैसी आवाज निकालने की जुगाड़ कर रखा है और यह हर गली मोहल्ले में बहुतायत में इस्तेमाल किया गया। इसमें गंधक और पोटाश का इस्तेमाल किया जाता है। इस विशेष यंत्र की मदद से एक दोस्त ने दोस्त के शरीर के गुप्तांग को निशाना साधकर स्टील की नाल से आवाज करने वाला यंत्र चला दिया। इससे दोस्त का गुप्तांग उड़ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया।वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धमाके वाली नाल से उड़ा दिया गुप्तांग, युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार झंडा पुर गांव में किराए के मकान में नाटू उर्फ अफजल 25 वर्ष, उसका दोस्त प्रदीप पुत्र हरेराम रहते थे। दोनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। कल दिवाली पर दोनों आतिशबाजी कर रहे थे। अतिशबाजी के दौरान दोनों में कहा सुनी हो गई तथा बात गाली-गलौज पहुंच गई। जिससे नाराज प्रदीप ने नाल में गन्धक - पोटास डाल कर उसके पीछे मलद्वार के पास सटाकर फायर कर दिया। जिससे उसका गुप्तांग भी उड़ गया। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो घायल को पुलिस ने तुरंत एमएमजी हास्पिटल में भर्ती कराया ।जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । एसीपी भाष्कर वर्मा का कहना हैं कि दोनो दोस्त थे और एक झंडापुर में किराए पर रहते थे। दोनो ने कल नशा कर रखा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था । इसी बीच एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के ऊपर गंधक पोटाश से आवाज करने वाले यंत्र से फायर कर दिया। जिससे यह घटना घटी। पुलिस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही हैं। शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया हैं । आरोपी अभी फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाकर तलाश की जा रही है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।