
IND-EFTA Deal : सचमुच भारत में अच्छे दिन आने वाले हैं। यूं भी कह सकते हैं कि निश्चित रूप से भारत का भविष्य बेहद सुंदर है। भारत के भविष्य की दिशा और दशा बदलने के लिए 16 वर्षों से लंबित पड़े मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर हो गए हैं। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ ( EFTA) तथा भारत ने रविवार को (FTA) पर फाइनल मोहर लगा दी। इस मोहर के साथ ही यह तय हो गया है कि EFTA में शामिल यूरोप के देश भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश करेंगे तथा 10 लाख भारत वासियों को रोजगार देंगे।