भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल: अगर भारत ने ये गलती की तो होगा नुकसान
भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:15 AM
भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल: विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में 15 नवंबर, बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड का आमना सामना होगा। ये सेमीफाइनल मुंबई के वानखेडे में स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारत को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड की टीम हर बार अच्छा प्रदर्शन करती आई है, इसलिए उसको जरा भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। अगर भारत ने ऐसा किया तो उसको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल: इस मैच में रोमांचक संघर्ष की आशा
इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल मैच में रोमांचक संघर्ष की उम्मीद की जा रही है। पिछले 20 सालों में भारत को सिर्फ एक बार जीत नसीब हुई है, वो जीत उसे पिछले मुक़ाबले में मिली थी। संयोग से पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमें आपस में टकराईं थीं, तब बाजी कीवी टीम के हाथ लगी थी। तब उसने रोमांचक मैच में भारत का सपना तोड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
अगर बारिश के कारण ये मैच धूल गया तो कीवी टीम के अरमान भी साथ में धुल जाएंगे। क्योंकि अंक तालिका में टॉप पर रहने के कारण उस स्थिति में टीम इंडिया फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। ऐसा होने पर न्यूजीलैंड की टीम के हाथ निराशा लगेगी।
भारत का प्रदर्शन रहा है लाजवाब, भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल
भारतीय टीम इस समय सुनहरे दौर से गुजर रही है। इसका पता इसी बात से चलता है कि भारत इस विश्व कप में एकमात्र अजेय टीम है। उसने अपने सभी मैच काफी हद तक आसानी से जीते हैं। हराना तो दूर उससे संघर्ष कराने की हिम्मत भी बहुत कम टीमें कर पाई हैं। बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग भारतीय टीम इस समय हर डिपार्टमेन्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
भारतीय बल्लेबाजी को हमेशा से ही भारत का मजबूत पक्ष माना जाता रहा है, लेकिन इस समय भारतीय गेंदबाजों की गेंदें भी कहर बरपा रही हैं। विरोधी बल्लेबाजों की उन्होंने नींद हराम कर दी है। सारी दुनिया भारतीय तेज गेंदबाजों का लोहा मान रही है और उनकी प्रशंसा कर रही है। टीम को चोट के कारण बाहर हो गए अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हार्दिक पाण्ड्या की कमी नहीं खली है।
न्यूजीलैंड की टीम ने इस विश्व कप की शुरुआत शानदार तरीके से की थी, लेकिन आधा सफर तय होते-होते वो लड़खड़ा गई। अपने शुरुआती चारों मैच जीतने वाली कीवी टीम को उसके बाद अगले 4 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसका सेमीफाइनल का गणित गड़बड़ा गया, लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल
कप्तान केन विलियमसन ने वापसी के बाद अच्छी फॉर्म दिखाई है। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी अब अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। रचिन रवींद्र को इस विश्व कप की खोज माना जा रहा है, वो इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। डेरेल मिशेल की फॉर्म भी इस विश्व कप में शानदार रही है। इसी तरह मिचेल सेंटनर ने भी अपना खूब प्रभाव छोड़ा है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।