Indore News : इंदौर में बड़ी घटना, 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिरे
Big incident in Indore, more than 25 people fell in stepwell
भारत
चेतना मंच
30 Mar 2023 06:47 PM
Indore News : Big incident in Indore, more than 25 people fell in stepwell। शहर के एक मंदिर में रामनवमी के दिन बड़ा हादसा हो गया। त्योहार के मद्देनजर मंदिर में हवन के दौरान बावड़ी की छत धंस गई। इससे 25 से अधिक लोग बावड़ी में समा गए।
श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग गिर गए। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू शुरू कर दिया है। बावड़ी के अंदर कितना पानी है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पता नहीं चल सका कि बावड़ी के अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक स्नेह नगर के पास पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन चल रहा था। यहां श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान छत धंस गई। कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।