विज्ञापन

Jammu and Kashmir : श्रीनगर। जम्मू एंड कश्मीर से कुपवाडा के माडले सेक्टर क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सैन्य अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में सेना का अफसर और 2 जवान शहीद हो गए। ये तीनों भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के सैनिक थे। इनमें 1 JCO (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 OR (अन्य रैंक) का एक दल रेगुलर ऑपरेशन के लिए निकला था। बर्फ के कारण उनकी गाड़ी फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। तीनों जवानों के शव मिल गए हैं।
एक अन्य समाचार के अनुसार, श्रीनगर में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया। फरहान फारूज नाम के इस व्यक्ति के पास पुलिस को 9.95 लाख रुपए मिले। मंगलवार को नाका चेकिंग के दौरान पकड़े गए फारूज के पास पैसे के अलावा 450 ग्राम हेरोइन, लश्कर के लेटर पैड, मैट्रिक्स शीट और एक बाइक भी मिली। कोटिबाग पुलिस स्टेशन में UAPA और NDPS अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन