Jammu and Kashmir जम्मू कश्मीर में फंसे कांग्रेस अध्यक्ष व कई सांसद
Politics News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:37 AM
Jammu and Kashmir: श्रीनगर। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि श्रीनगर से उड़ानों में विलंब के कारण पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उसके कई अन्य सांसद बजट सत्र के पहले दिन होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण के अवसर पर उपस्थित नहीं रह सकेंगे।
Jammu and Kashmir
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
रमेश ने कहा कि खराब मौसम के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानों में विलंब हो रहा है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे जी और कांग्रेस के कई अन्य सांसद दोनों सदनों की बैठक में होने जा रहे राष्ट्रपति के अभिभाषण में मौजूद नहीं रह सकेंगे।
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी।
बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठक होंगी।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।