Jammu and Kashmir : भूस्खलन में किशोर की मौत, श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
Teen killed in landslide, Srinagar National Highway closed
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:02 AM
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दो स्थानों पर भारी भूस्खलन से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को भूस्खलन के बाद एक बड़ा पत्थर एक मकान पर गिर जाने से 19 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ठकुरिया इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया, जिससे एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहवान अरशद के रूप में हुई है। भूस्खलन से अरशद का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अरशद के परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।
दूसरी ओर, रामबन जिले में एक भीषण भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इससे वहां 300 से अधिक वाहन फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले के शालगारी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र से मलबा साफ करने के लिए श्रमिकों को तैनात किया गया है, हालांकि रामबन-बनिहाल सेक्टर में लगातार बारिश के कारण कार्य बाधित हो रहा है। लोगों से यातायात नियंत्रण इकाइयों द्वारा मार्ग पर यातायात बहाल होने की जानकारी देने के बाद ही राजमार्ग पर यात्रा करने का आग्रह किया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।