Jharkhand : नवजात शिशु की मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों पर मुकदमा
Case against six policemen in the case of the death of a newborn
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:54 AM
रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले में छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों के जूतों से कुचलकर एक नवजात शिशु की मौत हो गई। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारी बृहस्पतिवार को बताया कि चार दिन के शिशु की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तिल्ली (स्प्लीन) के फटने का उल्लेख होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह के देवरी पुलिस थाने में दो अधिकारियों संगम पाठक और एसके मंडल समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोडिंघी गांव में बुधवार को हुई, जब पुलिसकर्मी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए एक घर में गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।