Jharkhand: लोहरदगा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर
Jharkhand News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:19 AM
Jharkhand: झारखंड के लोहरदगा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया जबकि एक अन्य गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Jharkhand News
पुलिस ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के स्वंयभू कमांडर रवींद्र गंजू के नेतृत्व में 18 माओवादियों के कोर्बो जंगल में मौजूद होने की खबर मिली थी जिसके बाद झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अभियान चलाया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को देखते ही माओवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू की जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। उनके अनुसार मुठभेड़ के दौरान माओवादी घने जंगल में भाग गये।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान दो माओवादियों को पकड़ा जिनमें एक की पहचान स्वंयभू कमांडर चंद्रभान पहान के रूप में हुई। उनके अनुसार उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी के अनुसार दूसरे माओवादी की पहचान भी स्वंयभू कमांडर गोविंद बिरिजा के रूप में हुई है और दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।