JOA Exam : ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज
JOA Exam
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:01 PM
JOA Exam : शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने पिछले साल हुई कनिष्ठ कार्यालय सहायक (JOA) (IT) परीक्षा पास करने में परीक्षार्थियों की मदद करने के लिए ‘ओएमआर शीट’ से छेड़छाड़ करने के आरोप में चार लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
JOA Exam
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि हमीरपुर में अब भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) में तैनात दो कर्मचारियों किशोरी लाल और मदन लाल ने दो परीक्षार्थियों की ‘ओएमआर शीट’ से छेड़छाड़ करके उनके चयन में मदद की। परीक्षार्थियों में से एक मदन लाल का बेटा था और दूसरा उसका पड़ोसी था।
उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में मदन लाल, उसके बेटे विशाल चौधरी, किशोरी लाल और दिनेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।