Joshimath Disaster : जोशीमठ में जमीन धंसने में कोई भूमिका नहीं : एनटीपीसी
No role in land subsidence in Joshimath: NTPC
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:23 AM
नई दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाली राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) ने बिजली मंत्रालय से कहा है कि उसकी परियोजना की इस क्षेत्र की जमीन धंसने में कोई भूमिका नहीं है। उसने कहा कि तपोवन विष्णुगढ़ पनबिजली परियोजना से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी सुरंग जोशीमठ शहर से एक किलोमीटर दूर है और जमीन से कम से कम एक किलोमीटर नीचे है।
उत्तराखंड के जोशीमठ में सैकड़ों घरों और इमारतों में दरारें आने के लिए जमीन के धंसने को कारण बताया जा रहा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 10 जनवरी को जोशीमठ में जमीन धंसने की घटना की समीक्षा के लिए एनटीपीसी के अधिकारियों को तलब किया था। इसके एक दिन बाद भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी ने मंत्रालय को अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए पत्र लिखा।
उसने लिखा कि तपोवन विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना के उत्पादन के लिए बांध स्थल पर पानी के अंतर्ग्रहण को बिजलीघर से जोड़ने वाली एक हेड ट्रेस टनल (एचआरटी) जोशीमठ शहर के नीचे से नहीं गुजर रही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida