Kanpur News : बेटी को जहर देकर पिता ने की आत्महत्या
Kanpur News: Father commits suicide by giving poison to daughter
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:22 PM
Kanpur News : कानपुर। यूपी के कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पिता ने अपनी पुत्री को जहर दे दिया फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Kanpur News :
पत्नी से था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक बीबीपुर निवासी मनोज कुमार (40) पुत्र स्व. इंद्रपाल कोरी मुंबई में रहता था। उसके साथ उसकी पुत्री मंजीता देवी (13) और छोटी बहन दुर्गा (10) भी रहती थी। मंगलवार को ही मुंबई से तीनों लोग अपने गांव आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी सविता झगड़ कर अपने मायके बरीपाल सजेती चली गई थी। पत्नी के ना आने से मनोज परेशान रहता था और गांव छोड़कर कमाने के लिए बाहर चला गया था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका।
10 साल बाद लौटा था घर
सजेती एसएचओ पवन कुमार के मुताबिक, सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी मनोज मुंबई में पेंटिंग का काम करता था। वह 10 साल बाद बीते मंगलवार को अपने पैतृक गांव लौटा था। पिता को काफी साल बाद घर आता देख बड़ी बेटी मनजीता और छोटी बेटी दुर्गा काफी खुश थे। इसी बीच न जाने ऐसा क्या हुआ के पिता मनोज ने पहले अपनी बड़ी बेटी मनजीता को जहरीला पदार्थ खिला दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से छोटी बेटी दुर्गा काफी डर गई।
पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस पूरे मामले में सजेती एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।