Kanpur News : कानपुर में सड़क पर उतरे यमराज ,लोगों को दिखाया मौत का डर !
Kanpur News: Yamraj landed on the road in Kanpur, creating awareness about traffic
भारत
चेतना मंच
29 Mar 2023 06:04 PM
Kanpur News : कानपुर। यूपी के कानपुर में सड़कों पर यमराज टहल रहे हैं। दरअसल, यातायात नियमों का पालन कराने और सुरक्षित रहने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें थियेटर आर्टिस्ट यमराज के गेटअप में शहर के चौराहों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर जागरूक कर रहे हैं। कानपुर ट्रैफिक पुलिस और अपना थिएटर संस्थान के कलाकार के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।
Kanpur News :
बता दें कि कानपुर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बढ़ता जा रहा है। खासकर लोग बिना हेलमेट के ही दोपहिया वाहन चलाते हुए नजर आते हैं। जो उनकी जिंदगी के लिए बेहद घातक है। कई बार मामूली एक्सीडेंट में भी सर पर चोट लगने की वजह से लोग जिंदगी गवां देते हैं। ऐसे ही चार पहिया वाहन में लोग सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो एक्सीडेंट के दौरान उन्हें ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।
हर चौराहे पर चलाया गया अभियान
इसी जागरूकता के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग चौराहों पर लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। जिसमें अपना थिएटर संस्थान अभिनय करने वाली संस्था के कलाकार ने यमराज का वेश बनाकर गाड़ियों को रोका और उनको सलाह दी कि दोपहिया वाहन बिना हेलमेट के कतई न निकलें। चार पहिया वाहन कार में हमेशा सीट बेल्ट लगाकर रखें। इसके लिए लोगो से हस्ताक्षर भी करवाया गया।
[caption id="attachment_78140" align="aligncenter" width="428"] Kanpur News: Yamraj landed on the road in Kanpur, creating awareness about traffic[/caption]
अजमेर के कलाकार बने यमराज
रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम में अपना थिएटर संस्थान के कलाकार जहां लोगों को जागरूक करने का काम किया। सड़क पर यमराज के वेश में बनकर कानपुर आए अजमेर के रहने वाले शब्बीर ने लोगों को सलाह दी, कि यातायात नियमों का पालन करें।
शब्बीर ने बताया कि समाज में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार वह प्रयासों में शामिल होते हैं। हादसों के रिकॉर्ड की बात की जाए जिनमें सबसे अधिक हेलमेट ना पहनने के कारण मौत सामने आती है।इसलिए वह अलग-अलग शहरों में जाकर इसी तरह से लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। शब्बीर ने बताया कि थिएटर संस्था के लोग अगले 4 दिन तक कानपुर शहर में रहकर यातायात नियमों के संबंध में लोगों को इसी तरह से जागरूक करने का काम करेंगे।