Karnataka Election 2023 : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर बैठक की
Karnataka Election 2023
भारत
RP Raghuvanshi
10 Apr 2023 04:15 PM
Karnataka Election 2023 : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए तीन घंटे से अधिक समय तक बैठक की।
Karnataka Election 2023
संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों-राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा सीईसी के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए।
बैठक के बाद बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ निर्देश दिए हैं और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सोमवार या मंगलवार को की जाएगी।
सीईसी के अंतिम निर्णय लेने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभावितों नामों की सूची को लेकर पिछले कुछ दिनों में बैठकें की हैं।
कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रही भाजपा ने 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कर्नाटक में सत्ता में वापसी का भरोसा जताया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।