महाशिवरात्रि के दौरान कोटा में हुआ बड़ा हादसा, 14 बच्चों की हालत गंभीर
Kota News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:50 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:50 AM
Kota News : जहां एक तरफ देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के कोटा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कोटा से महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाली जा रही थी, इस दौरान बारात में कही से करंट आ गया जिससे 14 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायल बच्चों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में करवाया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं घायलों का हालचाल जानने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी कोटा के अस्पताल पहुंचे हैं।
Kota News
कैसे हुआ पूरा हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, कोटा के कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को उसी समय कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 14 घायल बच्चों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान यह झंडे हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इसी के चलते करंट तेजी से फैला और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतनी तेजी से हुआ की किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला।
आयोजकों पर लगा लापरवाही का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल 14 बच्चे घायल हुए हैं। लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है। जैसे ही करंट लगने की घटना हुई गुस्साए परिजनों ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई तक कर दी। दरअसल, हर साल कोटा के काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों की ओर से शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बच्चे अकेले ही पहुंच गए थे।