
Krishna Janamashtami 2023[/caption]
कहा जाता है कि श्री कृष्ण को माखन मिश्री बहुत प्रिय है और जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को इनका भोग जरूर लगाए । इसे बनाने के लिए आपको केवल सफेद मक्खन और मिश्री चाहिए। लेकिन अगर मक्खन न हो तो घी में बर्फ डालकर उसे अच्छी तरह फेंट लें। इसमे आपको मक्खनअलग होता दिखाई देगा फिर मक्खन और मिश्री दोनों को एक साथ मिला लें और इसमें तुलसी पत्ता डालें, इससे भगवान का प्रसाद पूरा होता है। माना जाता है कि तुलसी के पत्ते के बिना श्रीकृष्ण का भोग अधूरा कहलाता है।
धनिया पंजीरी:
[caption id="attachment_112452" align="aligncenter" width="300"]
Krishna Janamashtami 2023[/caption]
पंजीरी एक दूसरा ऐसा भोग है जिसे भगवान को भोग लगाया जाता है। पंजीरी बनाना बहुत आसान है लेकिन आप इस बार जन्माष्टमी के मौके पर धनिया पंजीरी बनाकर प्रसाद में थोड़ा ट्विस्ट दे सकते हैं। इसमें खूब सारे ड्राई फ्रूट्स और घी से मिलाकर बनाया जाता है। आइए जानें इसे कैसे बनाते है ।
एक पैन मे घी डाल कर सारे ड्राइ फ्रुट्स डाल कर फ्राई कर के निकाल ले फिर इसी पैन में मखाना डालकर उसे भी भून लें और फिर अलग निकालकर रखें। पैन मे घी डाल कर धनियां पॉवडर को धीमी आंच पर भून ले जब खुशबू आने लगे तो उतार ले। इसमें मखाना, रोस्ट किए हुए बादाम-काजू, किशमिश, इलायची पाउडर और चीनी का बूरा डालकर मिला लें। इस फिर धीमी आंच पर रखकर चलाएं और 2 मिनट के बाद गैस बंद करके ठंडा करें। आपकी पंजीरी भोग लगाने के लिये तैयार हैं ।
पंचामृत:
[caption id="attachment_112456" align="aligncenter" width="300"]
Krishna Janamashtami 2023[/caption]
Krishna Janmashtami 2023 पर पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, एक चम्मच शहद और चीनी सभी चीजों को एक बड़े बर्तन में डाल लें। भगवान के भोग के लिए पंचामृत तैयार करने के लिए बर्तन में डाले गए इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मथ लें। आप चाहे तो इसे मिक्सी में डालकर भी चला सकते हैं या किसी हैंड ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें तुलसी के 8 से 10 पत्ते डाल दें और कटे हुए ड्राई फ्रूंट्स भी मिला दें। जन्माष्टमी का प्रमुख भोग पंचामृत बनकर तैयार है।
श्री खंड:
श्रीखंड को Krishna Janmashtami 2023 पर बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाते हैं। श्रीखंड गुजरात और महाराष्ट्र का लोकप्रिय डिज़र्ट है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसमें पहले हंग कर्ड को मीठा किया जाता है । इस क्रीमी डिज़र्ट को दही, चीनी, इलाइची और केसर फ्लेवर के साथ तैयार किया जाता है। इसमे आप पसंद अनुसार ड्राइ फ्रुट्स भी मिला सकते है ।