Lalitpur Rape News: थाने में नाबालिग रेप पीड़िता के साथ रेप करने वाला आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार
lalitpur-rape-news
भारत
चेतना मंच
05 May 2022 01:08 AM
Lalitpur Rape News: ललितपुर (उत्तर प्रदेश) में पोलिस थाने के अंदर रेप पीड़िता का रेप करने वाला आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज (Police InspectorTilakdhari Saroj) को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है.
तिलकधारी सरोज पर ललितपुर (Lalitpur) के पाली थाने के अंदर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज मौका देख फरार हो गया था. आपको बता दू कि आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को निलंबित किया जा चुका है.
इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज ललितपुर (Akhilesh Yadav in Lalitpur) पहुंच गए है और रेप पीड़िता और उनके परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं.
Lalitpur Rape News: क्या है पूरा मामला
ललितपुर जिले के पाली थाना इंचार्ज (Pali Police Station Incharge) सहित 6 लोगों पर एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक रेप का आरोप (Gang Rape Allegation) लगा है.
मामले में चाइल्ड लाइन (Child Line) की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक (SP Nikhil Pathak) ने गंभीरता दिखाते हुए पाली थाना इंचार्ज तिलक धारी सरोज सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करावाया था.
SP निखिल पाठक के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी को उसके गांव में रहने वाले 4 लड़के 22 अप्रैल 2022 को बातों में लेकर भोपाल ले गए. (Lalitpur Rape News)
वह जाकर उसके साथ 3 दिनों तक सामूहिक रेप (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया गया. 3 दिन बाद चारों आरोपियों ने पीड़ित लड़की को पाली थाने में पहुंचाकर थाना इंचार्ज के सुपुर्द कर फरार हो गए.
SP निखिल पाठक ने आगे बताया, 'इसके बादमें पाली थाना इंचार्ज ने नाबालिग पीड़ित को उसकी मौसी के साथ चाइल्ड लाइन भेज दिया था. 2 दिन बाद नाबालिग पीड़ित को थाने में बुलाया गया, जहां पाली थाना इंचार्ज ने बयान लेने के बहाने नाबालिग पीड़ित को एक कमरे में ले जाकर उसका यौन शोषण किया.'
SP निखिल पाठक के मुताबिक, नाबालिग पीड़ित को उसकी मौसी के साथ चाइल्ड लाईन भेज दिया गया, जहां पीड़ित ने काउंसलिंग के दौरान अपने साथ हुई पूरी घटना को बताया, जिस पर चाइल्ड लाइन की शिकायत के बाद पाली थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
>> यह भी पढ़े:- IAS Nidhi Kesarwani: भ्रष्टाचार के मामले में CM योगी ने IAS निधि केसरवानी के खिलाफ की निलंबन की कार्रवाई