Land For Job Scam: बिहार की जारी सियासी हलचल के बीच, कोर्ट ने बढ़ाईं लालू परिवार की मुश्किलें
Land For Job Scam
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:54 PM
Land For Job Scam: इस समय बिहार में सियासी उथल पुथल का दौर जारी है। अटकलें इस बात की लगाई जा रही हैं, कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारने की तैयारी में हैं। इस सारे सियासी खेल में लालू यादव और उनकी पार्टी को नुकसान होता नजर आ रहा है। इसी बीच आ रही एक और खबर ने लालू और उनके परिवार की मुसीबत बढ़ा दी है। क्योंकि जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने इस मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, Land For Job Scam
बिहार में इस समय एक ओर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है, जिससे लालू यादव और उनकी पार्टी को सियासी घाटा होता दिख रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के निर्णय से भी लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है। सियासी हलचल के बीच फंसे लालू परिवार को अब कोर्ट में पेशी के लिए आना होगा। कोर्ट ने इसके लिए 9 फरवरी की तारीख तय की है।
ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लालू परिवार को दिए पेशी के आदेश
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव के अलावा हृदयानंद चौधरी, अमित कात्याल और इनके साथ-साथ दो कंपनियों एके इन्फोसिस्टम और एबी एक्सपोर्ट को इस मामले में समन जारी किया है। अदालत ने यह समन ईडी की 4751 पेज की चार्जशीट दाखिल के बाद जारी किया है। इस चार्जशीट में लालू परिवार के कई सदस्यों को आरोपी बनाया गया है।
Land For Job Scam
अदालत में प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट दाखिल करते हुए बताया कि लैंड फॉर जॉब केस में सात भूखंडों का मामला है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी, हेमा यादव और मीसा भारती ने इस केस में कथित रूप से भूखंड हासिल किए और बाद में इन भूखड़ों को बेच दिया गया। इस मामले में अब तक केवल अमित कात्याल को गिरफ्तार किया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।