
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच लोकसभा चुनाव में किन लोगों को टिकट मिलने जा रहा इसे लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने अपने सौ उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल कर दिए हैं। देर रात तक बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें इसमें पीएम मोदी भी शरीक हुए। पीएम मोदी रात 11 बजे केंद्रीय कार्यालय पर आए थे, सुबह 3:30 के करीब वही बाहार निकले। इस बैठक में पहली सूची पर मंथन हुआ सूत्रों का कहना है एक-दो दिन में पहली लिस्ट आ सकती है। इस बैठक में पहली लिस्ट में 100 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर दिए हैं।