Lucknow News: श्रीरामचरित मानस को लेकर चल रहा विवादास्पाद बयानों के बाद अब पोस्टर पर उतर आया है। लखनऊ में आज कुछ ऐसे ही पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें जाति विशेष को लेकर स्लोगन लिखे गये हैं।
Lucknow News
समाजवादी पार्टी के हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव बने स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों खासा चर्चा में हैं। तुलसी दास द्वारा लिखी गई श्रीरामचरित मानस को लेकर पिछले दिनों मौर्य द्वारा दिये गये विवादास्पद बयानों के बाद जहां भाजपा लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर है। वहीं मौर्य के बयानों से संत समाज भी नाराज है। महंत राजूदास ने तो उनका सिर कलम करने वाले को 21 लाख रूपये का इनाम देने का ऐलान तक कर दिया है।
स्वामी प्रसाद के बयानों को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी काफी सोच समझकर कदम रख रहे हैं। अखिलेश ने इस विवाद में केवल इतना ही कहा है कि भाजपा उन्हें शूद्र समझती है और इसी मानसिकता के साथ व्यवहार करती है।
अब अखिलेश के इस बयान को हथियार बनाकर पोस्टर वार शुरू हो गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर आज सुबह एक पोस्टर लगाया गया जिसमें लिखा है 6743 जातियां शूद्र समाज “गर्व से कहो हम शूद्र हैं” पोस्टर में राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कुर्मी क्षेत्रीय महासभा (मुंबई) महाराष्ट्र के डा. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल का नाम व तस्वीर छपी है। इस पोस्टर वार के जरिए समाज में पिछड़ी जातियों को एकजुट करने तथा अपनी जाति के बारे मंे खुलकर बात करने का संदेश दिया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।