लखनऊ की सुंदरता में चार चाँद लगाएगा यूपी दर्शन पार्क,मंडलायुक्त रौशन जैकब ने लिया जायजा
Lucknow
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:37 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:37 PM
Lucknow : राजधानी लखनऊ की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए एक सुंदर पार्क तैयार किया जा रहा है। गोमतीनगर इलाके में बन रहे इस पार्क का नाम यूपी दर्शन रखा गया है। जिसका दीदार जल्द ही कर सकेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे निर्माणाधीन यूपी दर्शन पार्क का मंडलायुक्त रौशन जैकब ने जायजा लिया।
दिखेगी पूरे प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों की झलक
यूपी दर्शन पार्क में लगभग काशी विश्वनाथ मंदिर, (मथुरा) अयोध्या के श्रीराम मंदिर फतेहपुर सीकरी, बांके बिहारी मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर झांसी का किला, विधानभवन, इमामबाड़ा व ताजमहल सहित ऐतिहासिक इमारतों की झलक देखने को मिलेगी।
80 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा
जिसका निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। वहीं शेष बचे कार्य इसी माह के लास्ट तक पूर्ण करा लिया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे निर्माणधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी दर्शन पार्क में एक ही स्थान पर ताजमहल श्रीराम मंदिर सहित कई स्थलों की आकृतियां शहरवासी देख सकेंगे। स्क्रैप से इसे बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को भी दर्शाया जाएगा।
Lucknow मंडलायुक्त ने नगर निगम को दिए निर्देश
कुल मिलाकर यूपी दर्शन का आकर्षण इस पार्क में दिखेगा जो अक्टूबर के आखिर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब ने कैसरबाग चौराहे का रेनोवेशन व फसाड लाइट के चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि झूलते हुए तारों व केबलों को अंडरग्राउंड कर दिया जाए। साथ ही डेड पोल को तत्काल हटा दिया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम अभियान चलाकर चौराहों के अवैध अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग को जल्द से जल्द हटवाएं।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।