Maharashtra News : पुणे में भीषण आग लगने से 20 गोदाम खाक
Maharashtra News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:03 PM
Maharashtra News : पुणे। महाराष्ट्र में पुणे शहर के कोंढवा रोड इलाके में रविवार को भीषण आग लगने से लगभग 20 गोदाम जलकर खाक हो गए। इन गोदामों में बिस्कुट, बिजली के उपकरण और फर्नीचर समेत विभिन्न प्रकार के सामान रखे गये थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Maharashtra News
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगाधाम चौक के पास सुबह करीब नौ बजे आग लगी, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि इलाके में स्थित करीब 20 गोदामों में रखे बिस्कुट, सीमेंट, ढलाई और बिजली के उपकरण, फर्नीचर और सजावटी सामग्री समेत अन्य सामान आग में पूरी तरह जलकर राख हो गये।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। Maharashtra News
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।