MAHARASTHRA NEWS: ठाणे में 172 करोड़ की लागत से बनेगा कोर्ट भवन
MAHARASTHRA NEWS
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:12 AM
MAHARASTHRA NEWS: ठाणे। ठाणे को जल्द ही नया अदालत भवन मिलेगा। इसकी मंजूरी प्रदेश सरकार ने दे दी है। महाराष्ट्र सरकार ने ठाणे में अदालत भवन के निर्माण के लिए 172.13 करोड़ रुपये भी मंजूर कर दिये हैं।
MAHARASTHRA NEWS
अदालत भवन आठ मंजिला बनेगा जबकि पहले 10 मंजिल बनाने की योजना थी और तब इसकी लागत 74.79 करोड़ आ रही थी। लेकिन, देर होने के कारण महंगाई को देखते हुए मंजिल घट गयी और लागत 172.13 करोड़ हो गया है। भवन के निर्माण पर 84.35 करोड़ रुपये, जबकि फर्नीचर पर 18.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इमारत में वर्षा जल संचयन सुविधा, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैंप और हाइड्रोलिक स्टिल्ट पार्किंग की सुविधाएं होंगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बेसमेंट सहित 10 मंजिला इमारत के निर्माण की शुरुआती लागत 74.79 करोड़ रुपये थी, जबकि 8 मंजिला इमारत के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत संशोधित लागत का अनुमान 172.13 करोड़ रुपये है। अधिकारी के मुताबिक, इस संबंध में सरकार का प्रस्ताव पिछले सप्ताह जारी किया गया था।
उन्होंने कहा, भवन के निर्माण पर 84.35 करोड़ रुपये, जबकि फर्नीचर पर 18.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इमारत में वर्षा जल संचयन सुविधा, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैंप और हाइड्रोलिक स्टिल्ट पार्किंग की सुविधाएं होंगी।