Maharashtra : सत्रहवीं शताब्दी का ‘सोनेरी महल’ रोशनी से जगमगाया
Maharashtra News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:38 AM
Maharashtra News / औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में स्थित 17वीं शताब्दी के ‘सोनेरी महल’ को आकर्षक रूप देते हुए राज्य पुरातत्व विभाग ने कई रंगों की लाइटों से जगमग किया है।
Maharashtra News
एक अधिकारी ने बताया कि स्मारक का निर्माण बुंदेल राजा पहाड़सिंह द्वारा किया गया था, जब वह शाहजहां के शासन के दौरान मुगलों के लिए काम करते थे।
पुरातत्व विभाग के सहायक निदेशक अमोल गोटे ने बताया कि महल में लाइटें लगाने का काम पिछले महीने शुरू किया गया था और अब यह पूरा हो गया है।
गोटे ने बताया कि लाइटों का औपचारिक उद्घाटन अप्रैल के मध्य में किया जाएगा। फिलहाल महल को नियमित अंतराल पर रोशन किया जा रहा है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।