MP News : खरगोन में मेले में जहरीली कुल्फी खाने से 55 लोग बीमार
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 05:13 AM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 05:13 AM
MP News / खरगोन (मध्य प्रदेश)। धार्मिक मेले में कथित रूप से विषाक्त मटका कुल्फी खाने से 55 लोग बीमार पड़ गये जिनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
MP News
खरगोन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दौलत सिंह चौहान ने बताया कि बीमारों में 25 बच्चे भी हैं। उन्होंने कहा कि कुल्फी के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन लोगों ने जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर छतल गांव के एक मंदिर में एक धार्मिक मेले में बुधवार रात दिनेश कुशवाहा द्वारा बनायी गई और बेची गई मटका कुल्फी खाई थी।
डॉक्टर चौहान ने कहा कि खाने में विषाक्तता के कारण पेट में दर्द, उल्टी और पेट खराब होने की शिकायत के बाद 55 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें 25 बच्चे थे।
अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है।
अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिलीप सेप्टा ने कहा कि अब तक 20 बच्चों और 10 अन्य लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।