MP News : सहायक जेलर के घर लोकायुक्त का छापा, आय से 100 गुना अधिक मिली संपत्ति
Lokayukta raids assistant jailer's house, property found 100 times more than income
भारत
चेतना मंच
29 Jan 2023 08:08 PM
ग्वालियर। मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने मुरैना में तैनात सहायक जेलर के दो ठिकानों पर छापा मारकर उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से 100 गुना अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा किया है।
MP News : Raid on two places of Assistant Jailer
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सहायक जेलर के ठिकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान उनके पास 12.5 लाख रुपये की नकदी, करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवर, मकान एवं भूखंड होने की जानकारी सामने आई है।
लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र ऋषिश्वर ने बताया कि मुरैना जेल में तैनात सहायक जेलर हरिओम शर्मा के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में उनकी संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से सौ गुना से ज्यादा मिली। ऋषिश्वर ने बताया कि छापे में शर्मा के ग्वालियर स्थित मकान से 12.5 लाख रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवर और दीनदयाल नगर (ग्वालियर) स्थित एक मकान के कागजात मिले हैं। इसके अलावा, जमीन संबंधी कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
ऋषिश्वर ने बताया कि सहायक जेलर की अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत की जांच लोकायुक्त द्वारा पहले से ही की जा रही थी। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सहायक जेलर का बैंक लॉकर भी जल्दी ही खोला जाएगा।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।