उत्तर प्रदेश की इस योजना से फ्री में करें सरकारी नौकरी की तैयारी
क्या है उत्तर प्रदेश की 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' ?
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:59 PM
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana : हमारे देश में सरकारी नौकरी को हमेशा एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा कोई अच्छी से सरकार नौकरी हासिल करके अपने भविष्य सुरक्षित कर ले। लेकिन ऐसे कम ही युवाओं के साथ हो पाता है। माता-पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए वह मेहनत तो बहुत करते हैं, पर दिन पर दिन बढ़ती प्रतियोगिता के चलते कुछ उम्मीदवार पीछे छुट जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा तादाद में आपको गरीब परिवार से आने वाले उम्मीदवार मिल जाएंगे। जो पैसों की कमी के चलते मँहगी कोचिंग का खर्चा उठा नहीं पाते और उन्हें बीच में ही अपना सपना छोड़ना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा गरीबों की इस परेशनी को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' की शुरूआत की गई है, जिससे गरीब परीवार से आने वाले उम्मीदवारों को फ्री में कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। आइए जाते हैं इस योजना के बारे में।
क्या है उत्तर प्रदेश की 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' ?
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इस योजना का आरंभ किया गया था। इसके अंतर्गत राज्य सरकार की ओ से यूपीएससी, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जे ई ई जैसी कई प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। लेकिन इसका लाभ केवल वहीं उम्मीदवार उठा सकते हैं, जो आर्थिक रूप से गरीब है। इसके अनुसार मंडल स्तर पर उम्मीदवारों को सिलेबस एवं प्रश्न बैंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
क्या है योजना का उद्देश्य और लाभ ? Mukhyamantri Abhyudaya Yojana
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य आईएएस - आईपीएस बनने का चाह रखने वाले उन सभी उम्मीदवारों का सपना सच करने का है। जो वे अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते नहीं कर पाते। इस योजना की मदद से उन सभी जरूरतमंद उम्मीदवार का सपना सकार हो पाएगा, जो देश के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा रखते हैं। इसके अलावा उन होनहार छात्रों को आगे बढ़ने का भी अवसर मिलेगा, जो पैसे न होने के चलते अपने सपने पूरे नहीं कर पाते । इस योजना की खास बात यह है कि इसमें ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन कोचिंग की भी सुविधा छात्रों को दी जाती है। इसके लिए सरकार की ओर से जिला स्तर कोचिंग सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। साथ ही इसमें छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी प्रदान की जाएगी। इस योजना से जुड़ा हर कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत आने वाली कोचिंग
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को उनके मन चाहे प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पढ़ने का मौका मिलेगा, जिसमें संघ लोक सेवा आयोग यूपी लोक सेवा आयोग(UPSC),अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं, जे ई ई(JEE), नीट (NEET), एनडीए(NDA), सीडीएस(CDS), अर्धसैनिक, केंद्रीय पुलिस बल, बैंकिंग, एसएससी (SSC), बीएड(B.ED), टीईटी (TET) की कोचिंग शामिल है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में लाभ के लिए जरूरी दस्तावेज :-
• आधार कार्ड
• राशन कार्ड
• जन्म प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
• स्थाई आवास प्रमाण पत्र
• स्नातक शिक्षा का सर्टिफिकेट
• आय प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए ऐसे करें आवेदन -
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए लाभकारी योजना
• आवेदन के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://abhyuday.up.gov.in/ पर जाना होगा।
• वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन पर विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करने पर पाठ्यक्रम की पूरी सूची खुल जाएगी।
• UPSC/UPPSC Prelims, UPSC/UPPSC Mains, UPSC/UPPSC Interview, NDA, CDS, JEE, NEET और Other Competitive Examinations(UPSSSC, TET, PO Etc)। इसमें से जिस भी पाठ्यक्रम की आप तैयारी करना चाहते हैं। उस पर रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें।
• इसके एक फॉर्म आएगा, उसमें जरूरी जानकारियां जैसे नाम, ईमेल, फोन नंबर, क्वालीफिकेशन, एग्जाम का रोल नंबर, जिला और पता दर्ज करें।
• फिर सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।