
Municipal Reservation: उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिले की 9 नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है।
आपको बता दें कि निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव संपन्न होने वाले हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी शुरु कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से लखनऊ जिले के 9 नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए आरक्षण सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार
लखनऊ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है। इसके अलावा नगर पंचायत इटौंजा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत काकोरी अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत महोना अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत गोसाईगंज अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत अमेठी अनुसूचित जाति, नगर पंचायत मलिहाबाद अनारक्षित, नगर पंचायत नगराम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत बक्शी का तालाब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई है।