Muzaffarnagar News : ट्रक से टकराई एंबुलेंस, मरीज समेत तीन की मौत
Ambulance collided with truck, three including patient died
भारत
चेतना मंच
28 May 2023 03:11 PM
मुजफ्फरनगर (उप्र)। बिजनौर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। इसमें एक मरीज समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मरीज को अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा
थाना प्रभारी सुनील कसाना ने बताया कि यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब मरीज ऋषिपाल को एम्बुलेंस में बिजनौर के हल्दोर से मुजफ्फरनगर के अस्पताल ले जाया जा रहा था।
चार घायलों में दो की हालत नाजुक
हादसे में ऋषिपाल (30), उनकी पत्नी बेबी (28) और एम्बुलेंस चालक सुभाष (26) की मौत हो गई। चार अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में जांच जारी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।