सिखों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय एसजीपीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के प्रमुख से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सिख पहचान के मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए किसी भी परिस्थिति में सिख सैनिकों के सिर पर हेलमेट स्वीकार नहीं किया जा सकता।
यह टिप्पणी इन खबरों के बीच आयी है कि सिख सैनिकों के लिए बैलिस्टिक हेलमेट शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। एसजीपीसी के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय में बैठक में हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल में एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल और एसजीपीसी सदस्य राघबीर सिंह सहारन माजरा शामिल थे।
National News : SGPC opposes helmets for Sikh soldiers
प्रतिनिधिमंडल ने सिख सैनिकों के लिए हेलमेट शामिल करने के सरकार के कथित प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज करायी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।