UP News : बिजनौर में बेटी के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला
Woman jumps in front of goods train with daughter in Bijnor
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:10 PM
UP News : स्योहारा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव चौधरी ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबा ने दो साल पहले पति से तलाक के बाद दूसरा निकाह किया था और आरिफा उसके पहले पति की संतान थी।
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपनी चार वर्षीय बच्ची के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि स्योहारा में सहसपुर के मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम 30 वर्षीय सबा इकबाल नामक महिला ने अपनी बेटी आरिफा के साथ सामने से आ रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
स्योहारा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव चौधरी ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबा ने दो साल पहले पति से तलाक के बाद दूसरा निकाह किया था और आरिफा उसके पहले पति की संतान थी।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।