
National News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद राज्य की सुरक्षा प्रणाली पर पुनर्विचार की आवश्यकता जोर पकड़ गई है। इस घटना के तुरंत बाद उपराज्यपाल LG मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए – "जहां भी छिपे हों, आतंकी उन्मूलन की प्रक्रिया तेज की जानी चाहिए।"
एलजी ने सेना प्रमुख से स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद के इकोसिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर को जड़ से खत्म किया जाए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कायराना हमलों के दोषियों को बख्शा न जाए।
आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी
GOC कमांडर सुचींद्र कुमार
सेना उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा भी इस अहम बैठक में मौजूद रहे
GOC 15 कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा हालात का आंकलन।
सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय।
शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी की समीक्षा।
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा –
"देश को हमारी सेना, पुलिस और सीएपीएफ की बहादुरी पर पूरा भरोसा है। जो भी आतंकी या उनके समर्थक इस कायरतापूर्ण हमले के पीछे हैं, उन्हें उनके अपराध की भारी कीमत चुकानी होगी।"
बांदीपोरा जिले के कुलनार क्षेत्र में सेना ने लश्कर के आतंकी अल्ताफ लल्ली को मार गिराया।
आतंकी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू होने पर सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
ऑपरेशन में दो सैनिक घायल भी हुए हैं लेकिन उन्होंने साहसपूर्वक आतंकी को ढेर कर दिया। National News :