Noida News : आज से माल भाड़े में 20 फीसदी की वृद्घि
image description
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:53 AM
Noida : नोएडा । डीजल तथा सीएनजी की कीमतों में हालिया हुई बढ़ोत्तरी का दुस्प्रभाव आजमन पर आज से दिखना शुरू हो गया है। आज से माल भाड़ा पर 20 फीसदी की वृद्घि लागू हो गयी है। नोएडा संयुक्त ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. वेदपाल ने बताया कि एसोसिएशन ने 20 फीसदी माल भाड़े में वृद्घि का निर्णय लिया है। जो आज से लागू हो गया है। इस बाबत कंपनियों को इसकी जानकारी भी भेज दी गई है।
उन्होंने कहा कि ईंधन इतना ज्यादा महंगा है कि किराए में रियायत संभव नहीं है। यदि कोई कंपनी रियायत मांगेगी तो उसे इंकार कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नोएडा के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने बताया कि माल-भाड़ा महंगा होने का असर व्यापारियों पर सीधा पड़ेगा, क्योंकि व्यापारियों को माल तो पुराने रेट पर ही ग्राहकों को देना होगा और माल मंगवाने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां उन्हीं से भाड़ा वसूल करती हैं। ऐसे में व्यापारियों को अपनी जेब से ही भाड़ा देना होगा। वहीं, माल भाड़ा महंगा होने से बाजार में 30 फीसदी तक महंगाई बढ़ सकती है। इसका असर आम जन जीवन पर सीधा पड़ेगा।
नोएडा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि माल भाड़ा बढऩे का असर औद्योगिक इकाइयों पर सीधा पड़ेगा, क्योंकि कोई उत्पाद बनाने के लिए कच्चा माल ट्रांसपोर्ट के जरिए आता है।