नए रंग में नजर आई का बा वाली नेहा सिंह राठौर , हो गई वायरल
भारत
चेतना मंच
13 Mar 2024 10:57 PM
Neha Singh Rathore New Song: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर हमेशा ही अपने लोकगीतों के माध्यम से सामाजिक समस्याओं पर सवाल उठाते नजर आती है। कभी अपने गीतों के माध्यम से राजनीति पर तंज कसते नजर आती हैं, तो कभी देश में चल रहे विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाते नजर आती है। यूं तो नेहा सिंह राठौड़ हमेशा ही भोजपुरी गीत गाते नजर आती है, लेकिन अपने नए गाने में नेहा सिंह राठौड़ नए रंग में नजर आई हैं।
दरअसल नेहा सिंह राठौड़ हमेशा ही भोजपुरी भाषा में लोकगीत गाती नजर आती है। लेकिन आज नेहा सिंह राठौर ने अपने नए गाने का वीडियो डाला है, जिसमे वो सरल हिंदी भाषा में गीत गाते नजर आ रही है। 'सबको राम ही लाए हैं, तुम क्या राम को लाओगे' शीर्षक के साथ गाया हुआ ये गीत काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
नेहा सिंह राठौर के नए गाने के बोल :
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के नए गाने 'सबको राम ही लाए हैं तुम क्या राम को लाओगे' के बोल कुछ इस प्रकार है -
'जो सबको लाएं हैं, तुम उनको लाओगे, ईश्वर से डरो साहब, वरना पछताओगेसंदेश खाली जाओ, जाना ही चाहिए थापर ये तो बता देना मणिपुर कब जाओगे ?ईश्वर से डरो....बम भी बरसाया है, गोली भी चला दी हैभारत के किसानों को किस बात की सजा दी है ?नौकरी की आस में जो सड़कों पर बैठे हैंकब तक बेचारों पर लाठी बरसाओगे ?सांसद तो बदल दी है, संविधान बदल देंगेये लोकतंत्र में लोगो की पहचान बदल देंगे।दिल्ली में जो बैठे हैं जनता को फुसलाकरये धर्म के व्यापारी, राम नाम के सौदागर।गांधी के हत्यारे उनके खून से खेले हैंतुम पहचानो इनको गोडसे के ये चेले हैंकिस किस से लिया चंदा तुम कब दिखलाओगे ?बदले में दिया क्या क्या अरे कब बतलाओगे ?जो सबको लाएं हैं तुम उनको लाओगे...