New Delhi : प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ हैं ‘इंसाफ के सिपाही’: सिब्बल
'Soldiers of justice' are with the protesting wrestlers: Sibal
भारत
RP Raghuvanshi
25 Apr 2023 11:26 PM
नई दिल्ली राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि उनके द्वारा हाल में गठित मंच से जुड़े ‘इंसाफ के सिपाही’ इन लोगों के साथ हैं।
उच्चतम न्यायालय ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज न किए जाने का आरोप लगाने वाली सात महिला पहलवानों की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली सरकार तथा अन्य को नोटिस जारी किए। कोर्ट ने कहा कि ये गंभीर आरोप है, जिन पर विचार करने की आवश्यकता है।
प्रदर्शनकारी अपनी बात सत्ता तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं
इससे पहले, सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लग है। प्रदर्शनकारी अपनी बात सत्ता में बैठे लोगों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उच्चतम न्यायालय का रुख करने का फैसला किया है। इंसाफ के सिपाही इन लोगों के साथ हैं। सिब्बल ने मार्च महीने में ‘इंसाफ’ नामक संगठन का गठन किया था और इससे जुड़े लोगों को ‘इंसाफ के सिपाही’ नाम दिया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।