Noida News : हत्या के प्रयास के आरोपी को 19 माह बाद दबोचा
Greater Noida News : Gangster on those who kidnapped the student
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:39 PM
नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में करीब 19 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पूर्व में गढ़ी चौखंडी गांव में पड़ोसी पर जानलेवा हमला किया था।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा आरोपी सावन उर्फ मोहित सोम पुत्र स्वर्गीय अशोक सिंह निवासी ग्राम कुशावली सरधना मेरठ गढ़ी चौखंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
मामूली विवाद में किया था जानलेवा हमला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हाल में गढ़ी चौखंडी गांव में किराये पर रह रहा था। उसका करीब 19 माह पूर्व पड़ोसी से वाद विवाद हो गया था, जिस पर उसने जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सतीश जायसवाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी पिछले 19 महीनों से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।