Noida News : महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की योजनाएं सराहनीय : डा. महेश शर्मा
Government's schemes towards women empowerment are commendable: Dr. Mahesh Sharma
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:34 AM
नोएडा। कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट की संस्थापक आचार्य कृष्णा शर्मा द्वारा महिला दिवस के मौके पर आयोजित होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-19 में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद डा. महेश शर्मा तथा उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम उपस्थित रहीं। इस मौके पर महिलाओं ने मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बहुत सारी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। हम सब मिलकर देश की महिलाओं को और भी मजबूत करने के लिए कार्य करेंगें। महिलाएं अपने देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपना नाम रोशन कर रही है।