Noida News : किराना स्टोर की आड़ में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
Illegal gas refilling business under the guise of grocery store
भारत
चेतना मंच
05 May 2023 08:26 PM
ग्रेटर नोएडा। किराना स्टोर की आड़ में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा कर रहे एक आरोपी को थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम करता था। किराना स्टोर से पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर व रिफिलिंग में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंगली वाजिदपुर में साक्षी किराना स्टोर चलाने वाला दिनेश कुमार अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो वहां से इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, रेगुलेटर व 5 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए।
पूछताछ में पकड़े गए दिनेश कुमार ने बताया कि वह घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस की रिफलिंग करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।