NOIDA NEWS: खुद बनाया हवस का शिकार, फिर परोस दिया दोस्तों को
NOIDA NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
28 Jan 2023 07:29 PM
NOIDA NEWS: नोएडा। पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी को अपने प्रेम के जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना फेस 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने के साथ ही उसे अपने दोस्तों के सामने भी परोस दिया। दोस्तों ने भी किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
NOIDA NEWS
थाना फेज 3 प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मयूर विहार डासना मसूरी निवासी फरहान पुत्र मोइनुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया फरहान पूर्व में गढ़ी चौखंडी गांव में किराए पर रह रहा था। उसने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया था।
इस दौरान फरहान ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे अपने दोस्तों के सामने भी परोस दिया था। कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयान में किशोरी ने फरहान व उसके दोस्तों द्वारा बलात्कार किए जाने का बयान दिया था।
किशोरी के बयान के पश्चात आरोपी के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में दुष्कर्म व पोस्को एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।