Noida News : PM मोदी व यूपी के CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:08 PM
Noida News (चेतना मंच)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला अति संवेदनशील होने के कारण गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जांच के लिए दो टीमों का गठन किया है। पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर लिया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
Noida News
क्या है पूरा मामला
एक निजी चैनल को एक ई-मेल के जरिए यह धमकी दी गई है। चैनल के सीईओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी रजनीश कुमार ने बताया कि नोएडा स्थित न्यूज़ चैनल को मिली ई-मेल को ट्रेस कर लिया गया है। यह मेल कार्तिक सिंह नामक व्यक्ति की आईडी से की गई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में आईपीसी की धारा-152ए (1) (बी), 505 (1) (बी), 506, 507 व 66 डी आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण कमिश्नरेट पुलिस पूरी गंभीरता से इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जब से यह ईमेल नोएडा पुलिस को मिला है, तब से नोएडा पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।