नोएडा। जन शिक्षण संस्थान गौतमबुद्धनगर ने कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जी—20 शिखर सम्मेलन के अन्तर्गत आज एक जून 2023 को जन भागीदारी प्रभात फेरी का आयोजन संस्थान के उपकेंद्र मंडी श्याम नगर, विकास खंड दनकौर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका कमला शर्मा रहीं। प्रभात फेरी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
कुल 62 लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक वीरेन्द्र कुमार, प्रबंधक मौली जैकब, सहायक कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार, क्लर्क राधेश्याम, नीरज शर्मा, अंजना शर्मा, कुमारी सोनिका एवं संस्थान के पूर्व/वर्तमान लाभार्थीगण सहित कुल 62 लोगों ने प्रतिभाग किया।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।