
राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद विकास जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जो हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं वो उन वीर जवानों की बदौलत है जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने देश को आजाद करवाया l इसी वजह से आज हम अपना गणतंत्र दिवस मना रहे हैं l आज संविधान एवं कानून की वजह से हमारे देश का नाम पूरे विश्व में स्वर्ण पटल पर लिखा जा चुका है l छोटे बच्चों को उन्होंने कहा कि वह हमेशा कानून के अनुरूप कार्य करें और देशद्रोहियों का कभी भी साथ ना दे l हमें देश की अखंडता के साथ कभी भी खिलवाड़ नहीं करना है l यदि हम सब मिलकर एक रहे तो पूरे विश्व में सबसे बड़ी ताकत के रूप में होंगे l
ग्रीन एवेन्यू की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया और डायरेक्टरी निवासियों को बांटी गई।
एक बॉक्स गेट नंबर 5 पर रखवाया गया जिसमे निवासी अपनी बची हुई दवाई आदि जरूरतमंदों के लिए दे सकेंगे यह दवाएं नोएडा लोक मंच को भेज दी जाया करेगी ताकि इनका सदुपयोग हो सके।
अंत में पीले मीठे चावल और अन्य व्यंजन का निवासियों ने आनंद लिया।