
Noida News (चेतना मंच)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, गौतम बुद्ध विश्ववविद्यालय द्वारा सडक़ परिवहन मंत्रालय एवं चरण स्पर्श फाउंडेशन के संयुक्त योगदान से छात्रों के लिए, सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विश्विद्यालय के मुख्य प्रेक्षागृह में किया गया ।
कार्यक्रम को कुलपति आर. के. सिन्हा, सडक़ परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों अनिल यादव एवं राकेश यादव और चरण स्पर्श फाउंडेशन से मैडम माया ठाकुर एवं रिंकी शर्मा ने संबोधित कर, सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाइसेंस बनवाकर ही अनुमोदित गति से ही वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. जे.पी. मुयाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कंसल, डॉ. अल्पा यादव, डॉ. प्रकाश दिलारे, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. सिद्धारामु, व डॉ. प्रियंका गोयल, की विशेष देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नि:शुल्क विधिक सहायता केंद्र के समन्वयक डॉ सन्तोष कुमार तिवारी जी व अन्य अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) आर. के. सिन्हा, कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मनमोहन सिंह ने शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।